रायपुर न्यूड पार्टी मामला: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश

0
90

रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी के पोस्टर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने इस प्रकरण पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने अश्लील पार्टी के आयोजकों, प्रायोजकों और सोशल मीडिया पर निमंत्रण भेजने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाने को कहा है।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए रायपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और साइबर सेल प्रमुख को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें दो दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट महिला आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता, तब तक पुलिस को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी।

🔎 क्या है पूरा मामला

दरअसल, इंस्टाग्राम अकाउंट @sinful_writer1 से एक न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक पोस्टर शेयर किया गया था। इसमें शनिवार को आयोजित होने वाली पार्टी का जिक्र था, हालांकि इसमें सटीक लोकेशन साझा नहीं की गई थी। इसके अलावा, स्ट्रेंजर हाउस पार्टी (Stranger House Party) का पोस्टर भी वायरल हुआ, जो 21 सितंबर को अपरिचित क्लब द्वारा आयोजित की जानी थी। इसमें युवाओं से अपनी शराब खुद लाने को कहा गया था।

इस मामले ने न सिर्फ राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचाई है, बल्कि पुलिस और साइबर सेल की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के कई संगठनों और आम नागरिकों ने भी ऐसे आयोजनों के खिलाफ नाराज़गी जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here