जगदलपुर: बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत, आग लगने से दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

0
104

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे के बाद दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। भीषण टक्कर के बाद केवल एक युवक ही समय रहते बाहर निकल पाया, जबकि दो युवक आग से घिरे वाहन में फंस गए और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो और कार दोनों जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here