रायपुर में सनसनीखेज हत्या : अवैध संबंध के शक में भाजपा समर्थित उपसरपंच की टंगिया से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
84

रायपुर। राजधानी रायपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने भाजपा समर्थित उपसरपंच की टंगिया से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने भाजपा समर्थित उपसरपंच हेमलाल मिर्चे पर टंगिया से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि हेमलाल के सिर और गले पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार मिर्चे को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों का बयान

विधानसभा सीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। इसी शक के चलते आरोपी पवन कुमार ने हेमलाल मिर्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here