
इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स में भर्ती नीलू गुप्ता से भी मुलाकात की। नीलू गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह और विशंभर यादव दोनों एक ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे।
📌 इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों घायलों—विशंभर यादव और नीलू गुप्ता—को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने विशंभर यादव की धर्मपत्नी उषा यादव से भी बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।
—










