
शराबबंदी की मांग को लेकर गुलाबी गैंग की महिलाएं पहुंची SDM दफ्तर
महासमुंद जिले के सरायपाली अंतर्गत केज़ुंआ गांव अवैध शराब बिक्री से परेशान होकर गुलाबी गैंग की महिलाएं सरायपाली SDM दफ्तर पहुंचकर अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही करने का गुहार लगाया, महिलाओं का आरोप है कि स्थानीय पुलिस अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे गांव की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रहे है।
महिलाओं का कहना है कि स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ग्रामीणों की शिकायत पर आती है लेकिन कार्यवाही नहीं करती जिससे अवैध शराब विक्रेताओं का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, गांव में शराब की नशे में अक्सर गाली गलौज, मारपीट होते रहता है, घरेलू विवाद भी होता है, गांव में अशांति रहती है, वहीं महिलाओं की शिकायत के बाद SDM ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।










