बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी स्मारक ध्वस्त – हथियार व विस्फोटक बरामद

0
89

बीजापुर। नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पामेड़ एवं तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, माओवादी विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208, सीआरपीएफ 228 और जिला सुकमा से कोबरा 203 की संयुक्त टीमें गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर और उड़तामल्ला की ओर रवाना हुई थीं। अभियान के दौरान उड़तामल्ला के जंगल में बने माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।

कोमटपल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे गए विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए। जब्त सामग्री में भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड और रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), एम्युनेशन पाउच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर), आरी ब्लेड और स्पीकर शामिल हैं।

क्षेत्र में कैंप स्थापना के बाद माओवादियों के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान में उनके स्मारक, अस्थायी कैंप और ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने की दिशा में एक अहम कदम है। क्षेत्र में लगातार गश्त और सर्चिंग जारी है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। सुरक्षा बलों ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here