
सावन के अंतिम सोमवार को आज शहर सहित पूरे अंचल में शिव भक्ति का सैलाब देखा गया। सभी शिष मंदिरों में जहाँ भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की, वहीं अनेक स्थानों में कांवर यात्रा भी निकाली गई। शहर में भी अलग-अलग मार्गों पर शित्र भक्तों ने विभिन्न झांकियों के साथ कांवर यात्रा निकाली। इनमें कहीं भगवान शिव के विशाल स्वरूप के दर्शन मिले, तो कहीं भारतीय सेना के उत्साह को प्रदर्शित करते ऑपरेशन सिंदूर की छोकी शामिल रही। बाजे-गाजे के साथ निकले कांवर पात्रा में बच्चे, सुजुर्ग, युवा आदि सैकड़ों ब्रद्धालुओं का हुजूम देखा गया।


भगवान शिव के भक्तों के लिए आवण मास बहुत ही विशेष होता है। इस दौरान सभी शिव भक्त बावण सोमवार को उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा अर्थना करते हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों से जल लाकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। प्रतिवर्ष श्रावण के अंतिम सोमवार को शहर में भव्य कांवर यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी आज अंतिम सोमवार को शहर सहित ग्रामीण अंचलों में भी कई स्थानों पर कांवर यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न वेशभूषा में शिव भक्त झूमते नजर आये। इसे देखने के लिए भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसके अलावा कई शिव भक्तों ने विभिन्न क्षेत्रों से जल लाकर शहर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। जबकि अंचल के कई लोग जलाभिषेक के लिए भंवरपुर, सिरपुर, नरसिंहनाथ, हरिशंकर आदि स्थानों के लिए भी निकले
हुए थे। बहरहाल, आज पूरा अंचल बोल-बम के नारों के साथ शिव भक्ति में डूबा रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरसीचां रोड कांवरिया संघ के द्वारा 31 फीट की विशाल कांवर यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान शिवजी की विशाल झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। बाजे-गाजे, घण्टपार्टी आदि के साथ कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त झूमते हुए भगवान भोलेनाथ की जयकारों के साथ नृत्य करते नजर आए।
कांवरियों के द्वारा बगाईजोर नाला से जल भरकर बालसी, पतेरापाली और सरायपाली नगर भ्रमण करते हुए अग्रवाल धर्मशाला रोड जोगी तालाब में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान कांवरियों का उत्साह देखने ही चनता था। सभी कांवरियों का जगह-जगह स्वागत सत्कार के साथ जलपान, फल वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान पूरे शहर में बतायात व्यवरथा को बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए सरसीवां रोड़ समिति के सदस्यों नवल किशोर अग्रवाल, अमरनाथ झा, मुकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शौकीलाल साहू, सोटू अग्रवाल, महेन्द्र डडसेना, सुनील अग्रवाल, बाबूलाल आदित्य, रात्रुधन साहू, सनातन प्रधान, महेश सोनी, दिनेश यादव, भुनेश यादव, दामोदर जायसवाल आदि एवं बोल बम सेवा समिति टैक्सी स्टैंड सरायपाली के सदस्य सेवा शंकर पाणिग्रही ( शुरू), घासीराम विश्वकर्मा , शंभू बेहरा , संजय अग्रवाल , कुरू यादव, शिवा विश्वकर्मा , विक्रम यादव एवं समस्त समिति सदस्यों ने पुलिस प्रशासन सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष वा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया।










