बिलासपुर में जंगल के बीच चल रहा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार

0

बिलासपुर। CG DASTAK 

बिलासपुर। दीपावली के त्योहार के बीच जुआ खेलने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोनी थाना क्षेत्र के जंगल में जुए की महफिल सजी हुई थी। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 13,900 रुपये नकद और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस की दबिश

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के कोनी क्षेत्र के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। यहां जुआरियों ने प्लास्टिक की पन्नी बिछाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाया हुआ था।

टीआई जितेंद्र गुप्ता के अनुसार, रात में पुलिस टीम जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गश्त पर निकली थी। पुलिस टीम संदरी, गतौरी, लोफंदी, अमतरा और लच्छनपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लच्छनपुर के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को पकड़ लिया।

13,900 रुपये नकद और 9 मोबाइल जब्त

पुलिस ने मौके से 13,900 रुपये नकद और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पकड़े गए लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

शुभम केंवट (29), निवासी गोंदइया।

दीपक शिकारी (22), निवासी जंजीराडीह।

जगन्नाथ साहू (24), निवासी गोंदइया।

परमेश्वर ध्रुव (30), निवासी अमतरा।

गणेश दास मानिकपुरी (40), निवासी लच्छनपुर।

अमित कुमार साहू (26), निवासी लच्छनपुर।

चंद्रप्रकाश पटेल (30), निवासी अमतरा।

अनिल कुमार बंजारे (38), निवासी अमतरा।

कृष्ण कुमार सारथी (32), निवासी लच्छनपुर।

दिवाली के दौरान पुलिस की सख्ती

दीपावली का त्योहार शुरू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुआ खेलने की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है। जानकारी के अनुसार, शहर के होटलों और कॉलोनियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों तक जुए की शिकायतें सामने आ रही हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह ने दीपावली पर्व के दौरान सभी थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों को सक्रिय रहने, लगातार पेट्रोलिंग करने और जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई को त्योहार के दौरान अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here