
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को जीवन की नई उम्मीद देने के उद्देश्य से आयोजित ILS Walkathon 2026 में CGMCS की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट किरण गोलहानी ने सहभागिता की। उन्होंने इस पहल को समाजहित में एक सराहनीय कदम बताते हुए ILS हॉस्पिटल की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

किरण गोलहानी ने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने ILS हॉस्पिटल की टीम को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी यह पहल प्रेरणादायक है। साथ ही, आयोजन में उनके प्रयासों को सम्मान देते हुए Appreciation प्रदान करने के लिए भी उन्होंने अस्पताल प्रबंधन का विशेष आभार जताया।

किरण गोलहानी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
उनका संदेश है— “एक कदम सेहत के लिए, एक संकल्प किसी की जिंदगी के लिए!”

ILS Walkathon 2026 के माध्यम से अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास जीवन बचाने और जरूरतमंदों तक उम्मीद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।
वेबसाइट: www.cgdastak.com









