
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में बटनदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूपेंद्र कुमार ध्रुव (31 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में तेलीबांधा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।
पुराने तालाब के पास पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को 21 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि पुराने तालाब के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 372/2026 दर्ज किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2016 के हत्या के प्रयास के मामले में जारी स्थायी वारंट के संबंध में भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।
CG Dastak अपडेट: राजधानी में अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए CG Dastak के साथ।
वेबसाइट: www.cgdastak.com









