रायपुर में 8 लाख के सोने-चांदी के गहनों की चोरी, नाबालिग पकड़ाया; बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए गए। कानूनी कार्रवाई के बाद बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है।

मां के साथ बाहर गई थी महिला, घर में हुई चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, महिला 18 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर अपनी मां के साथ भानुप्रतापपुर गई थी। 19 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे जब वह घर लौटी, तो कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर अलमारी का लॉक और अंदर का लॉकर टूटा हुआ पाया गया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे।

पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा चोर

शिकायत के मुताबिक, आरोपी घर की पिछली दीवार फांदकर पीछे के दरवाजे तक पहुंचा। दरवाजे का ताला तोड़कर वह घर में दाखिल हुआ और अलमारी का लॉक तोड़कर गहने चोरी कर लिए।

चोरी गए सामान में सोने की दो चेन, दो लॉकेट, दो चूड़ियां, नाक की दो नथ, चेन वाली सोने की बालियां और चांदी के पायल सहित अन्य आभूषण शामिल बताए गए हैं। कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, गहने बरामद

महिला की शिकायत पर अमानाका थाने में अपराध क्रमांक 355/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर गहने बरामद किए गए।

कानूनी कार्रवाई के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

CG Dastak | छत्तीसगढ़ की खबर, आप तक।

🌐 https://www.cgdastak.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here