भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, युवक गंभीर

0

भिलाई। दुर्ग CG DASTAK 

भिलाई। दुर्ग-भिलाई के सेक्टर-5 स्थित फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों गरबा खेलने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर-5 में सीमेंट प्लांट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

गरबा खेलने के बाद घर लौट रहे थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अक्षिता अवचट (20) तालपुरी स्थित कॉलोनी के बी-ब्लॉक में रहती थी। उसके पिता गजानन अवचट लोकों पायलट हैं। अक्षिता अपने परिचित आयुष कुमार पचौरी (17) के साथ गरबा खेलने गई थी। गरबा खेलने के बाद दोनों स्कूटी से तालपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सेक्टर-5 स्थित सीमेंट प्लांट के पास कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दूर जा गिरे युवक-युवती

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक-युवती उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अक्षिता की हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 3 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल आयुष का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच करते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। अक्षिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

CG Dastak की अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर पहनें। एक छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की जिंदगी बदल सकती है।

खबरें पढ़ें: www.cgdastak.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here