बड़ी खबर: रायपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

0

युवतियों ने लगाए जबरन देह व्यापार कराने के गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की चेकिंग के दौरान इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में कार्रवाई की गई, जहां पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 द्वारा कथित तौर पर दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस पूछताछ के दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस अब युवतियों के बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के निर्देश पर एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और थाना देवेंद्र नगर की टीम द्वारा की गई।

पुलिस मामले में स्पा सेंटर से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

नोट: युवतियों द्वारा लगाए गए आरोप जांच का विषय हैं। अंतिम तथ्य पुलिस जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here