सरायपाली व्यापारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, भोज अग्रवाल बने अध्यक्ष

0

सरायपाली। सरायपाली व्यापारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। व्यापारी हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

सर्वसम्मति से भोज अग्रवाल को व्यापारी महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं चतुर्भुज अग्रवाल एवं विनोद जैन को उपाध्यक्ष, गुंजन अग्रवाल को सचिव, मनमीत आहूजा को कोषाध्यक्ष तथा सेवा शंकर अग्रवाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारी समाज को एकजुट रखते हुए व्यापारियों के हितों, समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।

व्यापारी महासंघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में सरायपाली के व्यापारिक क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए महासंघ प्रभावी भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here