
सरायपाली। नवनिर्मित विप्र भवन में सर्व ब्राह्मण महिला समाज की परिचयात्मक बैठक सह सावन उत्सव कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं विप्र बिटियाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में पहुंची सभी महिला सदस्यों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद सावन उत्सव के तहत विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
बैठक के दौरान समाज के उत्थान, महिला समाज की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी दिनों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने समाज को और अधिक संगठित एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती शांति प्रकाश मिश्रा, जिला सचिव प्रतिमा पाढ़ी, सरायपाली महिला अध्यक्ष डॉ. अनुपा आशीष दास, श्रीमती मंजू शर्मा, उर्मिला मिश्रा, स्वाति पाणिग्राही, रोशनी दास, पद्मालया दास, गीतांजलि पाढ़ी, रीना देवता, गायत्री पाणिग्राही, सुनीता सतपथी, वंदना सतपथी, साधना पंडा, विभूति त्रिपाठी, निक्की आचार्य, मेनका दास, नेहा पंडा, तुष्टिका दास, सुरेंद्र सड़ंगी, सरोज द्विवेदी, नम्रता पंडा, सीमा सतपथी, सुजाता महापात्र, गीता पुरोहित, कुमारी आयुषी मिश्रा, खुशी सहित बड़ी संख्या में विप्र महिलाएं एवं बिटियाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एकजुटता और सहभागिता के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।









