
मनेंद्रगढ़। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गरीबों ख्वाजा की दीन कमेटी, लोको कॉलोनी, वार्ड नंबर-1, मनेंद्रगढ़ द्वारा सेवा एवं सद्भावना की मिसाल पेश की गई। कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और जरूरतमंद लोगों से मुलाकात कर उन्हें फल एवं अन्य सामग्री वितरित की। सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक एकता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि त्योहार का असली उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में प्रेम व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से ईद-ए-मिलाद के अवसर पर यह सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की।










