नल से घर तक पहुंचा पानी, कविता बोलीं- “धन्यवाद विष्णुदेव साय भैया”

0

कांकेर। CG DASTAK 

कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम पुरियारा की रहने वाली श्रीमती कविता निषाद के लिए घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। उन्हें पीने के पानी के लिए घर से दूर स्थित हैंडपंप तक जाना पड़ता था। इससे समय और मेहनत दोनों खर्च होते थे।

जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा नल कनेक्शन

जल जीवन मिशन के तहत कविता निषाद के घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें पानी लेने के लिए दूर हैंडपंप तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

घर में नियमित पेयजल उपलब्ध होने से उनके दैनिक कामकाज में भी आसानी हुई है। पानी की सुविधा मिलने से परिवार को समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

कविता ने जताया आभार

कविता निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले पीने के पानी के लिए उन्हें दूर हैंडपंप जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नियमित पानी पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि घर तक पानी पहुंचने से उनकी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा, “धन्यवाद विष्णुदेव साय भैया।”

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक नियमित पेयजल पहुंचाने की पहल की जा रही है। पुरियारा की कविता निषाद के लिए यह सुविधा रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने वाली महत्वपूर्ण राहत साबित हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here