रायपुर पुलिस ब्रेकिंग: शराब के लिए लूट की वारदात – तीन आदतन अपराधी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी, चाकू, मोबाइल व नगदी जब्त

0
278

रायपुर, 25 जून 2025 — राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीन आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ₹48,500 की मशरूका जब्त की है। आरोपियों ने शराब के पैसों की लालच में वारदात को अंजाम दिया था।

🔴 आरोपी गिरफ्तार:

1. शेख शाहरुख पिता शेख नवाब (उम्र 25) निवासी ईदगाह भाठा, थाना आजाद चौक

2. पंकज आसवानी पिता चोलाराम (उम्र 27) निवासी न्यू चांगोर भाठा, थाना डीडी नगर

3. शेख अजहर उर्फ अज्जू पिता शेख अख्तर (उम्र 22) निवासी ईदगाह भाठा, थाना आजाद चौक

🔎 जब्त सामान:

  • चोरी की स्कूटी CG 04 NZ 4039 – ₹25,000
  • स्टील का चाकू
  • चांदी का ब्रेसलेट – ₹1,650
  • दो मोबाइल – ₹18,000
  • नगदी – ₹3,850
  • कुल मशरूका – ₹48,500

📌 वारदात का विवरण:

दिनांक 22 जून 2025 को प्रार्थी दुर्गेश निषाद अपने दोस्त चाहत राठौर के साथ दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंचा। वहीं तीनों आरोपी पहले से मौजूद थे, जिन्होंने दोस्ती का बहाना बनाकर दुर्गेश को अपनी स्कूटी में बिठाकर महाराजबंद तालाब की ओर ले गए। वहां आरोपी शाहरुख ने चाकू दिखाकर धमकी दी और पीड़ित से सोने की बाली, चांदी का ब्रेसलेट छीन लिया। पंकज और अजहर ने उसका मोबाइल भी छीनकर PhonePe के माध्यम से ₹10,000 ट्रांसफर कर लिए।

🚨 धमकी देकर भागे, पुलिस ने की घेराबंदी

आरोपियों ने धमकी दी कि रिपोर्ट करने पर जान से मार देंगे। दुर्गेश की शिकायत पर IPC की धारा 309(4), 111(2) के तहत प्रकरण क्रमांक 250/2025 दर्ज हुआ। मुखबिर की सूचना पर खो-खो तालाब के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया।

👮‍♂️ टीम की अहम भूमिका:

इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेश कश्यप, सहायक उप निरीक्षक जीवनलाल पारकर, प्रधान आरक्षक अनिल पांडे, आरक्षक जितेंद्र साहू, परदेसी राम, सुनील शुक्ला और कमलेश मंडावी की सराहनीय भूमिका रही।

📢 रायपुर पुलिस द्वारा की गई तत्परता से लूट के आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जनता से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here