श्रावण सोमवार पर रुद्राभिषेक और महाभंडारे में शामिल हुए प्रदीप साहू, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। पावन श्रावण मास के चौथे सोमवार के अवसर पर भाठागांव स्थित देवों के देव महादेव मंदिर में ब्रह्मा सोनकर द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं महाभंडारे में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदीप साहू ने विधि-विधान से भगवान महादेव का रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

महाभंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

पूजा-अर्चना के बाद प्रदीप साहू ने मंदिर परिसर में आयोजित महाभंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान महादेव का पूजन किया।

प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

प्रदीप साहू ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना और भक्ति का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक एवं महाभंडारे में शामिल होकर उन्होंने भगवान महादेव से पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और पूरा छत्तीसगढ़ स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहे, यही उनकी कामना है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here