रायपुर में SEA की ‘बचपन सीरीज’, 25 से 65 वर्ष तक के सदस्यों ने फिर जीया बचपन

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। Sports Enthusiast Association (SEA) की ओर से अगस्त माह में आयोजित ‘बचपन सीरीज’ ने संस्था के सदस्यों को उनके बचपन की सुनहरी यादों से दोबारा जोड़ दिया। चार रविवार तक चले इस अनूठे आयोजन में 25 से 65 वर्ष तक की उम्र के सदस्यों ने बचपन में खेले जाने वाले पारंपरिक और मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

‘बचपन सीरीज’ की परिकल्पना और आयोजन SEA के सदस्य आनंद सोनी द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़कर सदस्यों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया और हंसी-खुशी के साथ अपने बचपन को फिर से जिया।

खेलों के साथ बढ़ा आपसी जुड़ाव

आयोजन में सदस्यों के बीच खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। बचपन के खेलों ने पुरानी यादों को ताजा करने के साथ ही सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव, मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाया।

SEA के अध्यक्ष समीर सिंह, सचिव नीलेश कटारिया और प्रवक्ता लिपि जैन ने आयोजन को अपना मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ लोगों को तनावमुक्त वातावरण देने और आपसी सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उम्र सिर्फ एक संख्या है’

‘बचपन सीरीज’ ने यह संदेश दिया कि उम्र केवल एक संख्या है। दिल में बचपन जिंदा हो तो किसी भी उम्र में बचपन की खुशियों को दोबारा महसूस किया जा सकता है।

चार रविवार तक चले इस आयोजन को SEA के सदस्यों ने यादगार बताया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here