पखांजूर में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 जुआरी गिरफ्तार; ₹57,650 नगद और 4 वाहन जब्त

0

कांकेर पखांजूर जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कांकेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पखांजूर पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹57,650 नगद, ताश की 52 पत्ती के अलावा 4 वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹6.10 लाख बताई गई है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 को पखांजूर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पीढ़ी-118 रतनपुर के खेतलाड़ी में कुछ लोग ताश की 52 पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड की कार्रवाई की और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश जायसवाल (41), पवित्र मंडल (39), रमेश जैन (36), कृपासिंधु ढाली (31) और संजय ढाली (37) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹57,650 नगद, ताश की 52 पत्ती की 2 गड्डियां, 1 बोलेरो, 1 अपाचे मोटरसाइकिल, 1 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा SDOP पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में PSI कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर, समोद शर्मा, प्रधान आरक्षक 652 लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक 1143 सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here