
रायपुर। CG DASTAK

रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को राजधानी रायपुर सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत किया।

इसी क्रम में भावना नगर, चिल्फी हाइट्स स्थित विद्या कोचिंग क्लासेस में गुरु पूर्णिमा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं आरती उतारकर सम्मान किया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन देकर जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा भी देते हैं। विद्यार्थियों ने भी गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान कोचिंग संस्थान में भक्तिमय वातावरण रहा। सभी विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और आयोजन का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया।
📍स्थान: विद्या कोचिंग क्लासेस, भावना नगर, चिल्फी हाइट्स, रायपुर.











