शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को गणवेश वितरित

0

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों के लिए गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दमोदरहा की सरपंच श्रीमती तारा बाई चौहान एवं संस्था प्रमुख (प्रधान पाठक) दुर्वादल दीप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क शाला गणवेश वितरित किए गए। नवीन गणवेश पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती तारा बाई चौहान ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था प्रमुख दुर्वादल दीप ने कहा कि शासन की गणवेश योजना से विद्यार्थियों में समानता की भावना विकसित होती है तथा विद्यालय के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here