सिप अबेकस प्रोडीजी प्रतियोगिता 2026 में सरायपाली सेंटर का शानदार प्रदर्शन, सर्वाधिक ट्रॉफियों के साथ प्रथम स्थान

0

सरायपाली। सिप अकादमी द्वारा 26 जुलाई को रायपुर स्थित रोजवे रिसोर्ट में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2026 में सिप अबेकस सरायपाली सेंटर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक ट्रॉफियां जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सरायपाली सेंटर के 50 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में एडवांस लेवल-1 से जानविका पटेल (पिता- प्रकाश पटेल) तथा एडवांस लेवल-3 से मेघा दीप (पिता- घनश्याम दीप) ने चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर सरायपाली का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन किया।

फर्स्ट रनर-अप श्रेणी में ग्रैंड मास्टर से नव्या साहू एवं संध्या यादव फाउंडेशन लेवल-2 से जीविषा पटेल, वेदांश भोई एवं वेदांश पटेल, फाउंडेशन लेवल-3 से वान्या दीप, एडवांस लेवल-2 से अद्वैत अग्रवाल, एडवांस लेवल-3 से प्रगति दास तथा एडवांस लेवल-4 से अर्श अग्रवाल शामिल रहे।

सेकंड रनर-अप में ग्रैंड मास्टर से अहद अमन,फाउंडेशन लेवल-2 से भूपेश साहू, अनवी अग्रवाल एवं मयंक भोई, जबकि फाउंडेशन लेवल-1 से झवल साव ने ट्रॉफी अपने नाम की।

थर्ड रनर-अप श्रेणी में एडवांस लेवल-4 से कृष्णा अग्रवाल, एडवांस लेवल-1 से सिद्धि पटेल, मीनल चौधरी एवं सौम्या साहू, फाउंडेशन लेवल-3 से प्रज्जल चौधरी, धारा यादव एवं आदित्य बारिक, फाउंडेशन लेवल-2 से पाखी अग्रवाल एवं काव्या अग्रवाल, तथा फाउंडेशन लेवल-1 से अवनीश पाणिग्राही, तृप्ति प्रधान एवं प्रार्थना प्रधान ने ट्रॉफियां जीतकर सरायपाली सेंटर को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सिप अबेकस सरायपाली अपनी उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों की लगातार मिल रही सफलताओं के लिए सदैव जाना जाता रहा है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं गणितीय कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

बेस्ट परफार्मर अवॉर्ड पाने वाले में हिमांशी साव,भुवन भोई,शिवम नायक खुशी पटेल,आरुष कुमार बेहेरा ,फल्गुनी गोस्वामी,हिमांशु साहू ,अर्पित दास ,भावेश प्रधान,ख्याति साहू,आरुष साहू,वेदिका अग्रवाल,हेमान्या ठाकुर ,शौर्य सिंह ,जसनूर कौर,सत्यम कुमार,आरव अग्रवाल ,पाखी यादव ,जिवेश साहू , हिमांशु पात्र,अन्वी विशाल,लोकिता पटेल

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर अभिभावकों ने सिप अबेकस सरायपाली के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं।

सिप अबेकस सरायपाली की एलसीएल राखी पाणिग्राही एवं समस्त स्टाफ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here