
सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; पुलिस जांच में जुटी।
रायपुर। CG DASTAK

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर से दो लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घटना के समय फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।










