NEET पेपर लीक पर PM मोदी सख्त, बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा; संसद में आएगा नया कानून

0

वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री ने कहा- पेपर लीक लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून की तैयारी।

रायपुर। CG DASTAK 

नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, बल्कि यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मेहनत और भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पेपर लीक के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही सरकार की प्राथमिकता यह रही कि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो और समय पर परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम घोषित किए जाएं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून की तैयारी

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कराया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों ने मसौदा तैयार कर दिया है, जिस पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी। प्रस्तावित कानून में दोषियों के लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान रखा गया है।

CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पेपर लीक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त संकल्प अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here