
कांकेर। CG DASTAK
सीसीटीवी, साइबर तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चोरी का माल और स्कूटी बरामद

कांकेर। कांकेर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सेंधमारी और चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कांकेर में दर्ज अपराध क्रमांक 239/2026 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान एवं वाहन को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। आधुनिक साइबर तकनीक एवं वैज्ञानिक विवेचना के जरिए पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर ही आरोपी तक पहुंच बनाई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखराम मंडावी (19 वर्ष), निवासी नहरपारा, थाना एवं जिला कोंडागांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है और उससे अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी गया सामान एवं वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।
बरामद संपत्ति:
🔹 विभिन्न ब्रांड के गुटखा एवं सिगरेट के पैकेट
🔹 एबीस रिफाइंड तेल के 2 डिब्बे
🔹 बर्गमैन स्कूटी क्रमांक CG 19 BT 5261
कांकेर पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।










