
नई दिल्ली CG DASTAK
नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की सराहना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।
बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश में सरकार की योजनाओं, संगठन के डिजिटल विस्तार और सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
भाजपा सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने केंद्रीय गृहमंत्री के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आगामी समय में सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।










