510 करोड़ की सड़क पहली बारिश में उखड़ी! रतनपुर-पेंड्रा NH-45 परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

0

बिलासपुर CG DASTAK 

97 किमी लंबी सड़क में जगह-जगह दरारें, धंसने लगे हिस्से; स्थानीय लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का आरोप

बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के तहत रतनपुर से पेंड्रा तक बन रही 97 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 510 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में जगह-जगह लंबी दरारें, धंसाव और किनारों के टूटने की शिकायतें सामने आई हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन सड़क में भारी अनियमितता बरती गई है। कई स्थानों पर डामर की परत 5 से 10 फीट तक फट गई है, जबकि कुछ जगहों पर सड़क धंसने लगी है। एक स्थान पर दरार इतनी गहरी थी कि निरीक्षण के दौरान एक रिपोर्टर का पैर तक उसमें धंस गया।

लोगों का कहना है कि यह केवल निर्माण में खामी नहीं, बल्कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया और केवल मिट्टी डालकर डामरीकरण कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण का कार्य कोलकाता की कंपनी सत्य बिल्डर्स श्याम इंफ्रा द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले 17 जून 2026 को लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश बंसल ने सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता सुनिश्चित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here