लालपुर के नवाचारी शिक्षक शान्त कुमार पटेल ने कराया नेवता भोज का आयोजन

0
15

शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर संकुल केंद्र मुरता में पदस्थ सहायक शिक्षक शान्त कुमार पटेल ने अपने 37 वाँ जन्मदिवस विद्यार्थी गण एवं स्कूल स्टॉफ मिलकर स्नेहपूर्ण नेवता भोज का आयोजन करते हुए मनाया गया ।इस अवसर पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर के बच्चों को खीर, पूड़ी और फल, मिठाई वितरित कर सभी को पूर्ण न्योता भोजन कराया गया।

जन्मदिन के अवसर वृक्षारोपण कार्य के साथ सभी बच्चों को कॉपी, पेन एवं सिद्धांत एवं निहाल जिनका पिताजी का स्वर्गवास हो चुके हैं जिनका पूरा पढ़ाई खर्चा वहन करने का संकल्प लेते हुए कापी, पेन ,बैग वितरण किया गया। शिक्षक शान्त कुमार पटेल पिछले तीन वर्षों से विभिन्न अवसरों पर नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक और जिले के शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे भी अपने स्कूलों में स्वैच्छिक नेवता भोजन कार्यक्रम आयोजित कर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दें, जिससे जनप्रतिनिधि और समाज के लोग भी विद्यालय से जुड़ सकें।

संकुल समन्वयक मुरता सतीश कुमार कुर्रे ने कहा कि नेवता भोजन कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है, जो समाज के हर वर्ग को स्कूल से जोड़ने, अपनेपन की भावना बढ़ाने और समानता की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानपाठक रामायण मनहरे और बृजपाल सिंह डाहिरे ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या समुदाय जन्मदिन, शादी की सालगिरह, त्यौहार या किसी विशेष अवसर पर अपनी इच्छा से नेवता भोजन करवा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान संकुल समन्वयक सतीश कुमार कुर्रे, प्रधानपाठक रामायण मनहरे, बृजपाल सिंह डाहिरे, शिक्षक घनश्याम प्रसाद साहू, मोतीराम पात्रे, चैनसिंह अनंत, वेदप्रकाश घृतलहरे, जॉनी मार्कण्डेय, भूषण मोहले, विद्यार्थीगण, सफाई कर्मचारी हेमचंद बर्मन, विश्वजीत चंदेल तथा रसोइया सुनीता कुर्रे, अनिता कुरें और कीर्ति कुर्रे व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here