महासमुंद – ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल/डीजल को अवैध खरीदी बिक्री हेतु हेराफेरी कर बड़ी मात्रा मे भंडारण करने वालों को पकड़ने में मिली सफलता, थाना महासमुन्द एवं सायबर पुलिस की कार्यवाही

0
48

प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में हो रही अवैध शराब/चोरी/नकबजनी बिक्री करने वाले के ऊपर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देश पर जिले के थाना क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग व मुखबीरों को सजग कर कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 07.03.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम घोड़ारी बालाजी फर्सी फैक्ट्री के अंदर राहुल यादव नामक व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री में अवैध रूप से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल/पेट्रोल को बिना सुरक्षा प्रबंध के भंडारण कर रखा है। सूचना पर निशानदेही के आधार पर घटना स्थल पहूँचकर घेराबंदी पर फैक्ट्री गेट के सामने मौजूद व्यक्ति जिसने अपना नाम राहुल यादव पिता श्यामबली साकिन नक्टा मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर का रहने वाला बताया, जिसे खबरी से मिली सूचना से अवगत कराकर फेक्ट्री के भीतर विधिवत जांच पड़ताल करने पर वहाँ टैंकर, लोहे का ड्रम एवं सिनटेक्स जिसमे ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल व डीजल भरी हुई पायी गयी, जिसकी कुल मात्रा डीजल/पेट्रोल 47,700 लीटर होना पाया गया। एवम कीमत 45,22,130 रूपये है।

घटना स्थल पर मौजूद आरोपियों से तीन नग मोबाईल जप्त किया गया तथा पकड़े गये आरोपी से बारिकी से पुछताछ पर इस पूरे हेराफेरी अवैध भंडारण मे 6 आरोपियों की संलिप्तता अभी सामने आयी है जिनके नाम क्रमश: 01आरोपी राहुल से नथींग कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रूपये एवं नगदी रकम 20,500 रूपये, 02 आरोपी महेश से वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 5,000 रूपये, 03. आरोपी बीट्टु से सेमसंग एस 25 मोबाईल कीमती 15,000 रूपये। कुल जुमला रकम 90,72630 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपीगणों को पृथक पृथक गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 287 बीएनएस, 3(7) आवश्यक वस्तु अधिनियम का पाये जाने से अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर गिरफ्तार आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा जा रहा है।

*जप्त सम्पत्ति-*

फैक्ट्री के अंदर में रखे पेट्रोल,

1▪️.सात ड्रमो मे 1120 लीटर पेट्रोल, किमत 111518.4 रूपये है।

2.▪️फैक्ट्री में रखे डीजल 7 ड्रमो मे कुल 1140 लीटर डीजल किमती 113509.8 रूपये

3.▪️रूम मे रखे दो सिनटेक्स सहित पांच ड्रमो मे कुल 2580 लीटर डीजल किमत 241281.6 रूपये

4.▪️अन्य जप्त सामग्री

टूल्लू पम्प कीमत 1500 रूपये, पाईप 34 फीट कीमत 790 रूपये,

5.▪️डिलवरी पाईप 12 फीट कीमती 120 रूपये,

6.▪️एलुमीनियम जार 20 लीटर वाली कीमत 250 रूपये,

7.▪️चाडी 01 नग कीमत 130 रूपये,

8.▪️ड्रम हुक कीमत 50 रूपये,

9.▪️09 खाली जरकिन 20 लीटर कीमत 900 रूपये।

कुल जुमला किमती 3850 रूपये

10.▪️दो डीजल पेट्रोल का टेंकरसीजी 04 एन जी 5669 अशोक लिलेण्ड किमती 20,00,000 रूपये में,

कॉम्पट् 1 में 4500 लीटर पेट्रोल एवं 2 में 4365 लीटर पेट्रोल – कुल 8865 लीटर, किमती 862688.2 रूपये, कॉम्पट् 3 एवं 4 में डीजल 4500 – 4500 लीटर कुल 9000 लीटर किमती 841680 रूपये

11.▪️टेंकर सीजी 07 सी वी 3840 अशोक लिलेण्ड किमती 25,00,000 रूपये में कॉम्पट 1 से 4 तक प्रत्येक में 5000-5000 लीटर एवं कॉम्पट 5 में 4860 लीटर डीजल कुल 24860 लीटर किमती 23,24,907 *कुल डीजल 37580 लीटर कीमती 35,14,481.6 रूपये एवं पेट्रोल कुल 10,120 लीटर कीमती 1007648.4 रूपये कुल जुमला डीजल/पेट्रोल 47,700 लीटर कुल कीमती 45,22,130 रूपये*

12▪️.तीन नग मोबाईल

01. आरोपी राहुल से नथींग कंपनी का मोबाईल कीमती 10,000 रूपये एवं नगदी रकम 20,500 रूपये

2. आरोपी महेश से वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 5,000 रूपये,

3. आरोपी बीट्टु से सेमसंग एस 25 मोबाईल कीमती 15,000 रूपये कुल जुमला रकम 90,72630 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01. राहुल यादव पिता श्या मबली उम्र 27 साकिन नक्टा मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर

2. ओमप्रकाश उर्फ कालिया पिता स्व0 महेशो उम्र 38 साल साकिन उरला स्वाद चौक बेंद्री रोड रायपुर

03. उमेश साहू पिता स्व लखन साहू उम्र 56 साल साकिन दुर्गा नगर बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर

4. सुशंक च्वाईसी पिता इन्द्रमण च्वाईसी उम्र 31 साल साकिन छोनोगिर थाना जानकीया जिला खोरदा उडीसा

5. शिवानंद पिता जयनाथ चौबे उम्र 27 साल निवासी नवागांव थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर

06. बिट्टु कुमार सिंह पिता जितेन्द्र कुमार सिंह उम्र 32 साल साकिन बालाजी कालोनी मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर

7. महेश यादव पिता अमृत लाल यादव उम्र 40 साल साकिन हिरामनपुर पोआ0 प्रतापपुर थाना सरांगूम मरेज जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश हाल गुजरा फाटक थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

संपूर्ण कार्यवाही थाना महासमुंद पुलिस तथा सायबर पुलिस थाना द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here