स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से चिरमिरी जिला अस्पताल में शुरू हुई सोनोग्राफी सुविधा, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

0
45

एमसीबी। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित जिला अस्पताल में अब सप्ताह में दो दिन सोनोग्राफी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को समय पर और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की सुविधा मिल रही है।

इस महत्वपूर्ण सुविधा के शुरू होने का श्रेय छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को दिया जा रहा है, जिनके प्रयासों से उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।

पहले सोनोग्राफी जांच के लिए मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ता था। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति तक सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। चिरमिरी जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा की शुरुआत स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here