
📍 रायपुर, 14 सितंबर 2025
रायपुर पुलिस ने आगामी 21 सितंबर को एस.एस. फार्म हाउस (भाठागांव) में होने वाली कथित स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी की योजना को विफल कर दिया। पुलिस ने आयोजक, फार्म हाउस उपलब्ध कराने वाले और प्रमोशन से जुड़े कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
🔎 मामले की मुख्य बातें
इंस्टाग्राम पर “अपरिचित क्लब” नाम से बनाया गया था पेज।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार करके पार्टी की एंट्री के लिए रकम ट्रांसफर कराई जा रही थी।
थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 दर्ज:
- धारा 4 – स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम
- धारा 67 – आईटी एक्ट
- धारा 79 – भारतीय न्याय संहिता
👮 पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर पोस्टरों, मोबाइल नंबरों और बैंक ट्रांजैक्शनों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने निर्देश दिए थे कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर रिपोर्ट सौंपी जाए।
👤 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ संतोष गुप्ता (68) – फार्म हाउस मालिक, एस.एस. फार्म हाउस, भाठागांव
2️⃣ संतोष जेवानी (30) – इवेंट आयोजक, तेलीबांधा
3️⃣ अजय महापात्रा (35) – सह-आयोजक, खम्हारडीह
4️⃣ अवनीश गंगवानी (31) – प्रमोटर, अवंति विहार
5️⃣ जेम्स बेक (59) – हायपर क्लब मालिक, तेलीबांधा
6️⃣ दीपक सिंह (39) – प्रमोशन में शामिल, तेलीबांधा
7️⃣ देवेन्द्र कुमार यादव (37) – प्रमोशन में शामिल, खम्हारडीह
पुलिस अब उन व्यक्तियों की भी जांच कर रही है जिन्होंने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर पार्टी के लिए एंट्री कराई थी।










