
रायपुर | CG DASTAK
राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सरिया फैक्ट्री में देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक में अचानक भीषण आग (Burning Truck In Raipur) लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
देर रात हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की है। फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआत में मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।
दमकल टीम ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
वीडियो आया सामने, कारण अज्ञात
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।










