सरायपाली : सरायपाली विधायक चातुरी नंद की सक्रियता आखिरकार रंग लाई और लंबे समय से की जा रही ग्रामीणों की बटकी रिमजी के मध्य पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से बटकी रिमजी के मध्य पुल निर्माण हेतु 1 करोड़ 83 लाख 40 हजार एवं भूतिया कल्लूढूडा मार्ग हेतु 1 करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग द्वारा प्राप्त हुई है।

0
110

बटकी रिमजी के मध्य पुल निर्माण हेतु 1 करोड़ 83 लाख 40 हजार एवं भूतिया कल्लूढूडा मार्ग हेतु 1 करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति 

– विधायक चातुरी नंद के विशेष प्रयासों से मिली लगभग 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति

सरायपाली : सरायपाली विधायक चातुरी नंद की सक्रियता आखिरकार रंग लाई और लंबे समय से की जा रही ग्रामीणों की बटकी रिमजी के मध्य पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से बटकी रिमजी के मध्य पुल निर्माण हेतु 1 करोड़ 83 लाख 40 हजार एवं भूतिया कल्लूढूडा मार्ग हेतु 1 करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग द्वारा प्राप्त हुई है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विधायक चातुरी नंद ने बताया कि सरायपाली क्षेत्र के विकास हेतु उनके द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के सड़कों एवं पुल पुलिया विहीन गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने विशेष पहल की जा रही है। मेरा प्रयास है कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिले। इसी कड़ी में लंबे समय से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा बटकी रिमजी के मध्य पुल निर्माण की मांग की जा रही थी उनके मांगो पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए उसे बजट में शामिल कराकर प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई गई है। इसी तरह भूतिया कल्लूढूडा मार्ग की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी जिसकी भी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर होने के बाद कार्य शुरू होगा और क्षेत्रवासियों को सुगम यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।

बटकी रिमजी के मध्य पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर रिमजी के पूर्व सरपंच साद राम पटेल, भगतराम पटेल, रोशन चौहान साहित ग्रामवासियों ने विधायक चातुरी नंद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद क्षेत्र में शुरू से ही विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील रही है। उनकी सक्रियता का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। विधायक चातुरी नंद ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री से पत्राचार के माध्यम से सड़क निर्माण की स्वीकृति के साथ ही मानसून सत्र में सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here