सरायपाली – शासकीय शिक्षक ऑनलाइन मार्केटिंग कार्य में व्यस्त, स्कूल में बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे

0
925

महासमुंद जिले के सरायपाली अंचल में अब शासकीय शिक्षक ऑनलाइन मार्केटिंग कार्य करते व्यस्त नजर आ रहे है, नवागढ़ हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रूपानंद पटेल के द्वारा ASR ऑनलाइन मार्केटिंग कार्य का वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन में शिक्षा विभाग हरकत में आया था व्याख्याता रूपानंद पटेल को जिला ही शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है, शिक्षक रूपानंद पटेल पर आरोप है की ASR ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के सभी प्रोडक्ट का प्रमोशन सेमिनार को वे संचालित करते हैं साथ ही अपने कस्टमरों को 50 हजार रुपए की खरीदी पर 3 दिन का राजस्थान टूर की लुभावनी ऑफर देते हैं।

आपको बता दें महासमुंद जिले में लगातार शिक्षकों की लापरवाही उजागर हो रही है कई स्कूलों के शिक्षकों का हर्बल लाइफ जैसे ऑनलाइन मार्केटिंग सेमिनारों में वीडियो वायरल हो रहा है जिससे स्कूल में बच्चों का भविष्य पर चिंता करने वाली विषय है जो शिक्षा विभाग के नियमों को खुली चुनौती है वहीं पूरे मामले पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई गई है साथ ही इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की बात कही है, वहीं अंचल के पालको ने ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here