


महासमुंद जिला अंतर्गत सरायपाली ब्लॉक के परसदा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्यकर्मी योगिता सेठ की दबंगई से स्थानीय लोग, सरपंच, स्कूली बच्चे और शासकीय शिक्षक परेशान है, महिला स्वास्थ्यकर्मी अपने शासकीय अस्पताल परिसर के अंदर 2 कुत्ता पाल के रखी है, जिससे स्कूली बच्चे भयभीत रहते है, *”आपको बतादें एक ही शासकीय परिसर के अंदर उप स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भवन संचालित होता है”* वहीं कुत्तों द्वारा पूरे स्कूल परिसर, अस्पताल परिसर पंचायत भवन व आंगनबाड़ी परिषद में शौच कर दिया जाता है जिससे जगह जगह गंदगी का आलम है, वही स्थानीय मरीज भी गंदगी और कुत्तों के भय के कारण यहां तक इलाज करवाने आने में कतरा रहे है, उसी गंदगी के बीच बच्चों का मध्यान भोजन बनाया जा रहा है, जिससे बच्चे भोजन करने में परहेज करते है।


वहीं मामले के लोकर ग्रामीण, सरपंच और स्कूल के शिक्षक द्वारा कई बार महिला स्वास्थ्यकर्मी योगिता सेठ से इसके बारे में शिकायत कर चुके है लेकिन योगिता सेठ की दबंगई इतनी की जो मनमर्जी आए वही करती है, वहीं सरपंच, शिक्षक और ग्रामीण सरायपाली एस.डी.एम, चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर महिला स्वास्थ्यकर्मी योगिता सेठ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग किए है, वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर सरायपाली SDM ने जांच के बाद कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।










