सरायपाली – प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक में नवीन पदाधिकारियों का चयन

0
215

प्राइवेट स्कूल संचालक संघ सरायपाली की बैठक आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेन्द्री में रखी गई । जिसमें सभी संचालकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया । अध्यक्ष श्री संजय सतपथी सर ( के .जी.कॉन्वेंट स्कूल सरायपाली ) उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुलता पटेल मेम ( के.पी.इंटर नेशनल चट्टीगिरोला) सचिव श्री बृजलाल जायसवाल सर (शारदा विद्या मंदिर मोहदा ) कोषाध्यक्ष श्री आभास अग्रवाल सर ( प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली) साथ में सभी पूर्व नियमों का अनुशरण करते हुए एकता का परिचय देने के लिए सभी संचालक एवं विद्यालयों को आग्रह किया गया और अन्य विषयों पर भी चर्चा कर सभी को सभी कार्यों को गंभीरता से करने नियमों को गंभीरता से पालन करने एकता का परिचय देने का भी आग्रह संघ के संरक्षक श्री अमृतलाल पटेल जी के द्वारा किया गया और उनकी बातों का सभी ने सहमति प्रदान कर मिल के काम करने का निर्णय लिया।

संचालक गण  डॉ.बी.आर.भास्कर सर (एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायपाली) श्री जूलियानुस एक्का सर (आई.ई. एम.बी.एच.स्कूल कुटेला) श्री बरुण शोभा नायक फादर(सेंट विसेंट पेलोटी स्कूल सरायपाली) श्री अमृतलाल पटेल सर (कान्हा पब्लिक स्कूल सरायपाली),श्री प्रशांत पटेल (आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेन्द्री), श्री मसीह सर (इवास इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायपाली), श्री रमेश नायक (सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल बोन्दा), श्री किशोर बाघ (किशोर पब्लिक स्कूल कलेंडा )श्री सुरेंद्र साहू (आर. एस .पब्लिक बगईजोर)   श्री जितेंद्र चौहान (श्रीराधाकृष्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल बहेरापाली) श्री गोपनाथ पटेल (श्री गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर जोगनीपाली) श्री बिहारीलाल अग्रवाल एंड बिष्णु अग्रवाल ( सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली)प्रदीप बारीक (शारदा पब्लिक स्कूल सरायपाली) आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेन्द्री के संचालक श्री प्रशांत पटेल द्वारा सभी संचालकों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here