सरायपाली – खाद की कमी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि कार्यालय का घेराव

0
240

महासमुंद जिले के सरायपाली बसना अंचल में लंबे समय से प्रशासन द्वारा यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ती नहीं की जा रही है, जिससे अंचल के किसान काफी आक्रोशित है, वहीं मामले को लेकर सरायपाली के कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, और नारेबाजी करते हुए कृषि विभाग कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा, अंचल के किसानों के लिए तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञात हो कि अंचल में 2 महीने हो गए किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिल पाई है, अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर से उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद आपूर्ति नहीं की जा रही है, आलम यह कि अब अंचल के किसान 265 के यूरिया को 600 रुपए और डीएपी को 2 हजार से अधिक कीमतों में निजी खाद व्यापारियों से खरीदना मजबूरी बन गया है, स्थानीय विधायक चातुरी नंद ने भाजपा सरकार का हमला करते हुए कहा कि सरकार प्राइवेट सेक्टरों के पूंजीपतियों के लाभ दिलाने के नाम पर अब तक किसानों की खाद नहीं उपलब्ध करा रही है, अगर वास्तव में शासन के पास खाद की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है तो फिर निजी ट्रेडर्स और खाद व्यापारियों के पास कहां से खाद आ रहा है।

कांग्रेस विधायक, सरायपाली चातुरी नंद

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि “किसानों की समस्याओं को नज़र अंदाज़ करने वाली किसी भी व्यवस्था को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस किसानों की हक और अधिकार की लड़ाई हर मोर्चे पर मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी।”

विधायक नंद ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से किसानों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के किसान पंजीयन से लेकर धान बेचने चक्कर काटने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेशभर के सोसायटियों में खाद की कमी बनी हुई है जिससे किसान खेती किसानी कार्य में पिछड़ रहे है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सभा को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत लाल पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, तेजराम पटेल, कमल अग्रवाल सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, जनपद सदस्य सुमित्रा भोई, केशव चौधरी, विधायक प्रतिनिधिगण घसिया सिदार, रमेश पटेल, बिरांची बेताल, भरत मेश्राम, दीपक साहू, तन्मय पंडा, अरमान हुसैन, दया राम चौहान, एन एस यू आई अध्यक्ष भीष्मदेव पटेल,पार्षद रमीज रजा, रतन बंजारे, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, तिरिथ मानिकपुरी, सरिता प्रधान, चित्रसेन बीसी, श्रवण पटेल, लीलाकांत पटेल, कमल अग्रवाल, परमानंद नायक, सुरेश पटेल, रूपानंद पटेल, राजेश पटेल, संतोष पटेल, निर्मल प्रधान, सुशील प्रधान, महेंद्र महापात्र, टेंगनु महापात्र, कन्हैया चौधरी, पद्मलोचन पटेल, दुर्योधन चौहान, अनस खान, अनीता चौहान, नरेश पटेल, नीलांचल भोई, कमल पटेल, विनोद दीवान, अनिल पटेल, जावेद खान, विजय यादव, नरेंद्र यादव, अजय यादव, पिंगल गार्डिया, वाल्मीकि मेहर, विश्वनाथ नायक, दूधनाथ साहू, गिरवर वारे, विष्णु दास, हेमचरण चौधरी, परशु चौहान, प्रमोद ग्वाल, गोपाल अग्रवाल, गोलू पटेल,

घनश्याम साहू, मधु भोई, किशन भोई, संजय प्रधान, नीलमणि, अजय जगत, फार्म पटेल, सत्या भोई, पुरन पटेल, पुरुषोत्तम साहू, विक्की वैष्णव, निर्मल बढ़ई, भगत राम पटेल, मुकेश तांडी, प्रभात पटेल, विनय भोई, विनय पटेल, निलेश तिवारी,केशव अग्रवाल, भंवर भोई, बिहारी पटेल, दिलीप साहू, भोजराज बारीक, चूड़ा मणि चौधरी, ईश्वर भारद्वाज सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here