सरायपाली : क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने ग्राम मुंडपहार में आयोजित पानी टैंकर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और 7 गांवों को पानी टैंकर का वितरण किया।

0
91

*विधायक चातुरी नंद ने 7 गांवों को वितरित किए पानी टैंकर*

– ग्राम मुंडपहार में आयोजित पानी टैंकर वितरण में हुई शामिल विधायक

सरायपाली : क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने ग्राम मुंडपहार में आयोजित पानी टैंकर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और 7 गांवों को पानी टैंकर का वितरण किया।

सरायपाली विधायक चातुरी नंद की अनुशंसा एवं सतत प्रयासों से सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडपहार, कुसमीसरार, सिरबोड़ा, सिरपुर, खोखेपुर, सलडीह और गिधामुड़ा में पानी टैंकर की स्वीकृति मिली है। आज पानी टैंकर वितरित कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंच विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक चातुरी नंद और अन्य अतिथियों ने सरपंचों को पानी टैंकर का वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि –”ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र में पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।” उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र के 60 से अधिक गांव ड्राई एरिया घोषित है, गर्मी के दिनों में इन गांवों में पानी की भारी किल्लत रहती है। क्षेत्र में जन संपर्क दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पानी टैंकर की मांग की थी। ग्रामीणों के मांग के अनुरूप विभिन्न गांवों के लिए पानी टैंकर स्वीकृत कराया गया है और अब पानी टैंकर का वितरण कर दिया गया है।

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो यही मेरा प्रयास है और इसी कड़ी में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए पानी टैंकर की स्वीकृति दिलाई गई है।

पानी टैंकर वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सभी ने पानी टैंकर मिलने पर विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, जनपद सदस्य कुमोदनी भोई, ग्राम पंचायत सेमलिया के सरपंच गुलशन विभार, पूर्व जनपद सदस्य सरिता प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एड. निर्मल प्रधान और रूपानंद पटेल मंचासिन रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम मुंडपहार, कुसमीसरार, सिरबोड़ा, सिरपुर, खोखेपुर, सलडीह और गिधामुड़ा के सरपंचगण, विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू, मोहन मिश्रा,भरत मेश्राम, हीरालाल साहू, सुशील प्रधान, अंगद डड़सेना, संजय प्रधान,, अजय जगत, नीलांचल भोई, अनिल पटेल, विनोद साहू, सत्यानंद साहू, शिवप्रसाद बारीक, जयकृष्ण चौधरी, महेंद्र महापात्र, सुनील मेहेर, मधुसूदन भोई,किशन, विनय पटेल, चितरंजन प्रधान, गोकुल भोई, अक्षय प्रधान, मेघनाथ बरिहा, शेषदेव बेहरा, गौतम विभार, सुशील चौधरी, सुरेन्द्र साहू, मनोज पटेल, थबीर नौरोजी, दिव्यकिशोर भोई, सुमित बारीक, हरीश साहू, मुरली पटेल, श्याम लाल बारीक,, तुलाराम दीप, प्रसन्न, चमरू भोई, देवेश दीप,रघुलाल नंद,रसानंद साहू,बाबा साहू,उपेंद्र भोई,डोलामणि भोई,सुरजीत भोई,नरोत्तम दास, मोहित पंच, गोलू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता गण और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here