*सरायपाली के बैतारी गांव में 9 दिनों से जारी है डायरिया का प्रकोप, अब तक 77 ग्रामीण आ चुके है चपेट में, 58 मरीज स्वस्थ, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर मरीजों का कर रहें इलाज

0
67
Oplus_16908288

महासमुंद जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर सरायपाली ब्लॉक के बैतारी गांव में इन दिनों डायरिया का प्रकोप फैला है. पिछले 9 दिन में 77 लोग डायरिया की चपेट में आ गए है. वही स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कर रही है. अब तक 58 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए है जबकि 19 मरीजों का इलाज जारी है.

दरअसल बैतारी गांव में डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर – घर जाकर ग्रामीणों कों जागरूक किया जा रहा है. स्वास्थ्य संबंधी ध्यान रखने की समझाइस दी जा रही है. साथ ही उल्टी दस्त होने पर प्राथमिक उपचार करवाने की अपील की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम सावधानी बरतने की अपील कर रही है. पीने की पानी के कारण डायरिया फैलने की आशंका पर बोरवेल के पानी का सैंपल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है. हालांकि अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है की किस वजह से डायरिया फैला है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मौक़े पर कैंप लगाकर जुटी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here