सरायपाली – आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त

0
159
Oplus_16908288

अवैध शराब पर शिकंजा: छिर्राबाहरा में युवक गिरफ्तार, 1050 किलो लाहन और 26 लीटर शराब बरामद।

सरायपाली/महासमुंद : जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम छिर्राबाहरा में दबिश दी और भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब व लाहन जब्त किया है।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छिर्राबाहरा में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना के आधार पर 27 नवंबर को विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी अमृतलाल बरिहा (पिता नरसिंह बरिहा) के कब्जे से 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 1050 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग, सांकरा के आबकारी उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुडे और सरायपाली आबकारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्रवाई से इलाके के शराब कोचियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस और आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here