
सरायपाली। सरायपाली अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ । चुनाव में पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुवे तो वही राजेन्द्र दास भी दोबारा निर्विरोध सचिव निर्वाचित किये गए ।
अति.जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता संघ का चुनाव किया गया । अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी क्रमशः पुरुषोत्तम पटेल, नित्यानंद साहू व जामला भंजन प्रधान ने नामांकन दाखिल किया था जिनमे पुरुषोत्तम पटेल को 43, नित्यानन्द साहू को 30 व जमला भजन प्रधान को 5 वोट प्राप्त हुवा । इस तरह पुरुषोत्तम पटेल अपने निकटतम प्रत्याशी से 13 मतों से विजयी घोषित किये गए । मतदान में कुल 80 मतदाताओं में 79 मतदाताओं ने भाग लिया व 1 मत निरस्त घोषित किया गया।
इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र कुमार भोई, सचिव पद पर राजेन्द्र कुमार दास (आर के दास) दूसरी बार एवं कार्यकारिणी सदस्य पद पर दीपक कुमार प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुवे। उक्त निर्वाचन कार्य को मुख्य निर्वाचन अधिकारी जे.के. पटेल (अतिरिक्त लोक अभियोजक), तथा सह निर्वाचन अधिकारी श्री गजानंद स्वाई द्वारा संपन्न कराया। सभी निर्वाचन, शांतीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।










