सरगांव गौवंश हादसा: सड़क दुर्घटना में 15 पशुओं की मौत, 3 घायल — प्रशासन मौके पर सक्रिय

0
46

मुंगेली, छत्तीसगढ़ | 31 जुलाई 2025

विकासखंड पथरिया के रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सरगांव के पास ग्राम किरना के बाजार चौक में बुधवार रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 15 गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, एसडीएम पथरिया अजय कुमार शतरंज, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी समेत कई प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों को मिला तत्काल उपचार

घायल पशुओं को पशु चिकित्सकों की टीम की निगरानी में निकटस्थ गोशाला और पशु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कर उन्हें सरगांव के समीप निर्धारित स्थल पर दफनाया गया।

यातायात बहाल, जांच शुरू

घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया था, लेकिन प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से मार्ग को शीघ्र साफ कर यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

जिला प्रशासन ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भविष्य के लिए सतर्कता के निर्देश

कलेक्टर और एसपी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़कों पर आवारा पशुओं की आवाजाही पर निगरानी रखें, यातायात नियमों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करें और ड्राइवरों में जागरूकता फैलाएं।

स्थानीय जनता में आक्रोश

इस हृदयविदारक हादसे से स्थानीय जनता में रोष और चिंता व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि आवारा पशुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here