शिक्षकों के स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन*

0
51

युक्तियुक्तकरण के तहत संकुल केंद्र सिंघोड़ा (अ) के दो विद्यालयों से शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है तथा चार विद्यालयों में नए शिक्षक आएं है। नए शिक्षकों का स्वागत एवं स्थानांतरित शिक्षकों के विदाई समारोह का आयोजन शा. प्रा. शाला रेंहटीखोल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन अर्चन एवं वंदन से हुआ।

नव आगंतुक एवं स्थानांतरित शिक्षकों का स्वागत पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। संकुल प्राचार्य पी. के. ग्वाल ने नव आगंतुक शिक्षक अजय कुमार आर्य (उ. प्रा. शाला चिवराकुटा) रामलाल साहू (उ. प्रा. शाला छिबर्रा) हितेश कुमार प्रधान (प्रा. शाला डोंगररक्शा) राकेश कुमार प्रधान (प्रा. शाला साल्हेभांठा) का संकुल में स्वागत किया तथा सभी शिक्षकों से मिलजुल कर विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करने को कहा।

साथ ही स्थानांतरित शिक्षक निरुपमा देवता (प्रा. शाला चिवराकुटा) दिनेश चन्द्र नाग (प्रा. शाला रेंहटीखोल) के अपने विद्यालय में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद संकुल के सभी शिक्षकों ने बारी – बारी से अपने साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया और अपनी-अपनी भावनाओं को प्रकट किया, तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

त तत्पश्चात स्थानांतरित शिक्षकों ने भी अपने विद्यालयों एवं संकुल की यादों को साझा किया। यह पल बहुत ही मार्मिक एवं भावुक रहा।

कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक कृष्णचंद्र पटेल ने दोनों शिक्षकों को उनके विद्यालयों में किए गए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार तिवारी (स.शि. रेंहटीखोल) तथा आभार प्रदर्शन बासंती कर प्रधान पाठक रेंहटीखोल द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here