शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद का गठन किया गया*

0
38

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद गठन एवं मतदान प्रक्रिया का नवाचार किया गया।

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद का गठन नवाचारी ढंग से किया गया। इस अवसर पर बच्चों के सहयोग से ईवीएम मशीन, मतदान पेटी तथा बूथ का निर्माण किया गया। इस संपूर्ण प्रक्रिया में प्रधान पाठक दुर्वादल दीप के मार्गदर्शन में बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मतदान प्रक्रिया के दौरान बच्चों ने स्वयं पीठासीन अधिकारी, अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 की भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री पद हेतु दो उम्मीदवारों के चुनाव हेतु मतदान हुआ, जिसमें सभी बच्चों ने कतारबद्ध होकर मतदान किया और गोपनीयता का ध्यान रखा। इससे बच्चों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदान की गंभीरता को व्यावहारिक रूप से समझा।

सभी कक्षा संचालन हेतू बाल सभा में बच्चों को विभिन्न पद एवं जिम्मेदारियाँ दी गईं। तत्पश्चात प्रधान पाठक दीप द्वारा बच्चों को गोपनीयता शपथ की दिलाई गई।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारीयों को उनकी भूमिका के अनुसार ताज,टोपी, मुकुट,माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिससे उनमें आत्मविश्वास व जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने लोकतंत्र की मूल भावना, मतदान प्रक्रिया और शाला के दायित्वों को समझा। सहायक शिक्षक राजकुमार भोई एवं शाला परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। अंत में नव नियुक्त बाल संसद के मंत्रियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here