शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: पूर्व कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार

0
35

कोरबा। जिले के कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को महिला से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से गिरफ्तार किया और कटघोरा लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि राहुल साहू कटघोरा कृषि मंडी में अधिकारी के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसने महिला से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन दिया और करीब एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि दोनों की इसी महीने शादी तय थी, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here