वैभवी, अनुभव व रौनक की सफलता से अग्रवाल समाज गौरवान्वित – अजय अग्रवाल*

0
311

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होते ही पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष और गर्व का वातावरण बन गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अग्रवाल समाज के तीन प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता प्राप्त कर प्रदेश और समाज का नाम रोशन किया है।

रायपुर की बेटी वैभवी अग्रवाल ने ऑल इंडिया 35वीं रैंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी इस सफलता से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

वहीं दुर्ग के अनुभव अग्रवाल ने 188वीं रैंक प्राप्त कर अपने जिले और पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण है।इसी क्रम में रायपुर के मोवा निवासी (मूल निवासी रायगढ़) रौनक अग्रवाल ने 772वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है, जिससे रायगढ़ और रायपुर दोनों स्थानों में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा सराईपाली के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने तीनों सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि वैभवी, अनुभव और रौनक जैसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता से आने वाली पीढ़ी को सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी।

श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि समाज को ऐसे होनहार युवाओं पर गर्व है, जिन्होंने कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here