
रायपुर। CG DASTAK
शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में 23 मार्च 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।

छात्रों में दिखा उत्साह
रोजगार मेले में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी, विभिन्न सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं तथा भूतपूर्व विद्यार्थी भी शामिल हुए। कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों की योग्यता का परीक्षण और चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

दो चरणों में हुई चयन प्रक्रिया
- प्रथम चरण: एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया गया
- द्वितीय चरण: चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया
बड़ी कंपनियों ने लिया हिस्सा
रोजगार मेले में कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं, जिनमें—
बंधन बैंक, सत्य माइक्रो कैपिटल लिमिटेड, फ्लिपकार्ट, चोलामंडलम, टेली परफॉर्मेंस, मेडप्लस, स्क्वेयर बिजनेस सर्विस, अन्नपूर्णा फाइनेंस, सेतीन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड और रेंदस्टेंड इंडिया प्रमुख रहीं।

35 छात्रों का हुआ चयन
इस जॉब फेयर में लगभग 35 छात्र-छात्राओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चयन किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अंतिम चरण के इंटरव्यू के आधार पर उनका फाइनल चयन किया जाएगा।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह रोजगार मेला विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जहां उन्हें प्रत्यक्ष रूप से कंपनियों के साथ जुड़ने और करियर बनाने का अवसर मिला।










