रायपुर में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, गुढ़ियारी पुलिस की कार्रवाई

0
28

रायपुर। राजधानी में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और उसकी बिक्री करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 16 फरवरी को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि CSEB मैदान के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढ़ियारी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा (29 वर्ष) निवासी तिरंगा चौक, डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 नग पिस्टल और 1 खाली मैगजीन बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गुढ़ियारी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही बरामद पिस्टल के स्रोत और इसके अवैध नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here